रायपुर, 21 अप्रैल 2026। रायपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जुलाई 2026 से राजधानी में घरेलू PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस के कनेक्शन शुरू हो जाएंगे। सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी का इंतजार और वजन उठाने का झंझट अब खत्म*। *नल की तरह 24 घंटे गैस सीधे किचन में आएगी।
कौन कर रहा काम: BPCL, अदानी गैस, एचपीसीएल और गेल जैसी पेट्रोलियम कंपनियां प्रदेश में PNG नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही हैं। रायपुर जिले में सिटी गैस स्टेशन बन चुका है। अभी 550 PNG कनेक्शन जारी हैं। जुलाई से पूरे रायपुर शहर में नेटवर्क बिछेगा।
बाकी जिलों का हाल: अदानी गैस ने बिलासपुर-दुर्ग में सिटी गैस स्टेशन बना लिया है। मई से पंजीयन शुरू होगा, जुलाई से कनेक्शन मिलेंगे। BPCL ने सूरजपुर-मनेंद्रगढ़ में मदर स्टेशन बनाया है। मनेंद्रगढ़ में फरवरी से PNG सप्लाई चालू है। सरगुजा संभाग के 4 जिलों में अब तक 19,805 PNG कनेक्शन और 14 CNG स्टेशन चालू हैं।
LPG-डीजल पर अपडेट: पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद अधिकारियों ने भरोसा दिया कि छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। रोजाना 72 हजार LPG सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। IOCL, BPCL, HPCL की बॉटलिंग प्लांट में पर्याप्त स्टॉक है। 539 वितरकों से शहर-गांव में निर्बाध सप्लाई जारी है।
5 किलो वाले सिलेंडर भी: विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों, अस्थायी निवासियों के लिए 5 किलो के छोटे LPG सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर सप्लाई दी जा रही है।
मार्च में क्यों मची थी अफरा-तफरी: मार्च के दूसरे हफ्ते में भ्रम-अफवाह के कारण दैनिक बुकिंग 74 हजार से बढ़कर 1.30 लाख पहुंच गई थी। अभी घटकर 64 हजार पर आ गई है। अप्रैल में बुकिंग सामान्य हो गई है। *अधिकारियों ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई पूरी तरह सुदृढ़ है*।
PNG के फायदे: 1. सिलेंडर से 10-15% सस्ती 2. 24x7 गैस, खत्म होने का डर नहीं 3. जगह की बचत, सुरक्षा ज्यादा 4. हर महीने मीटर रीडिंग, इस्तेमाल जितना बिल उतना

Comments