यात्रियों को पहले ही विमान में बैठा दिया गया था, मगर उड़ान में देरी की जानकारी उन्हें बाद में दी गई। फिलहाल यात्री करीब डेढ़ घंटे से विमान के भीतर ही फंसे हुए हैं और गर्मी के बीच असुविधा झेलते हुए इंतजार कर रहे हैं।
एयरलाइन की ओर से यह जानकारी दी गई है कि विमान में आई तकनीकी समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक उड़ान के नए समय को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यात्रियों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एयरलाइन की व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं।

Comments