जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता शाम करीब 4 बजे घी खरीदने के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे। भुगतान के लिए वे अपने साथ 1.60 लाख रुपये नकद लेकर निकले थे। इसी दौरान बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से बाइक पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
बदमाशों ने पहले व्यापारी को धमकाया, फिर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी नकदी, सोने की चेन और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Comments