‘बादाम खाइए और बताइए फाइल कहां है’: सालभर से भटक रहे युवक ने हाउसिंग बोर्ड अफसर की टेबल पर फेंका बादाम, वीडियो वायरल | बोला- ‘दिमाग तेज होगा तो काम याद आएगा’

रायपुर। सरकारी दफ्तरों में फाइलों के अटकने से परेशान एक युवक का गुस्सा अब वायरल वीडियो में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक अधिकारी की टेबल पर बादाम फेंकते हुए युवक बोला- ‘बादाम खाइए और बताइए मेरी फाइल कहां है। दिमाग तेज होगा तो काम याद आएगा।’

क्या है मामला: वीडियो में दिख रहा युवक पिछले एक साल से मकान से जुड़ी फाइल के लिए हाउसिंग बोर्ड ऑफिस के चक्कर काट रहा है। बार-बार ‘अगले हफ्ते आओ, साहब नहीं हैं’ सुनकर परेशान युवक इस बार जेब में बादाम लेकर पहुंचा।

वीडियो में क्या: युवक अधिकारी की टेबल पर मुट्ठी भर बादाम फेंकता है और कहता है- ‘ये लीजिए, बादाम खाइए। सुनते हैं दिमाग तेज होता है। फिर शायद याद आ जाए कि मेरी फाइल कहां दबा रखी है।’ ऑफिस में मौजूद बाकी लोग भी हैरान रह गए।

युवक का आरोप:एक साल हो गया*। मकान का आवंटन हुआ था, लेकिन *पजेशन की फाइल क्लियर नहीं हो रही। हर बार नया बहाना। किराए के मकान में रह रहा हूं, EMI भी शुरू हो गई।”

अधिकारी का पक्ष: हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि ‘प्रक्रिया में समय लगता है। कई विभागों से NOC लेनी होती है। युवक को गलतफहमी है। हम जल्द निपटारा करेंगे।’

सोशल मीडिया रिएक्शन: वीडियो वायरल होने के बाद लोग 2 गुटों में बंटे हैं। कुछ युवक के सब्र की तारीफ कर रहे- ‘सही किया, ऐसे ही जगाना पड़ेगा’। वहीं कुछ का कहना है- *‘तरीका गलत है, अफसर से तमीज से बात करनी चाहिए’*।

बड़ा सवाल: वीडियो ने फिर सरकारी कामकाज में देरी और फाइलों के अटकने पर बहस छेड़ दी है। ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ के दावों के बीच आम आदमी को चक्कर क्यों काटने पड़ते हैं?

Comments