बिलासपुर । लू की तपिश ने अब ट्रैफिक सिग्नल को भी ठप कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते बिलासपुर शहर के 22 ट्रैफिक सिग्नल आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। तापमान 43°C पार होने से सिग्नल के इलेक्ट्रॉनिक पैनल ओवरहीट होकर बार-बार फेल हो रहे हैं।
क्यों बंद किए जा रहे सिग्नल: ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक लगातार तेज धूप में सिग्नल कंट्रोलर बॉक्स का तापमान 60°C तक पहुंच रहा है। इससे सर्किट जलने और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ गया है। बार-बार बंद-चालू होने से चौराहों पर कन्फ्यूजन हो रहा था। इसलिए एहतियातन पीक हीट आवर्स में 4 घंटे के लिए सभी 22 सिग्नल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
कहां-कहां रहेगा असर: शहर के मुख्य चौराहे- नेहरू चौक, तारबाहर, गोलबाजार, सत्यम चौक, बृहस्पति बाजार समेत सभी 22 पॉइंट पर सिग्नल ब्लिंक नहीं करेंगे।
ट्रैफिक पुलिस की अपील:
रुककर जाएं: हर चौराहे पर खुद रुकें, दाएं-बाएं देखें, फिर निकलें।
जल्दबाजी नहीं: लू में वैसे ही चिड़चिड़ाहट रहती है, गाड़ी धीरे चलाएं।
ट्रैफिक जवान की सुनें: जहां ट्रैफिक पुलिस तैनात हो, उनके इशारे पर ही चलें।
जेब्रा क्रॉसिंग: पैदल वालों को पहले रास्ता दें।
कब से होंगे चालू: शाम 4 बजे के बाद तापमान गिरते ही सभी सिग्नल दोबारा चालू कर दिए जाएंगे। मेंटेनेंस टीम अलर्ट पर है।

Comments