रायपुर/
महासमुंद जिले के सरायपाली और भंवरपुर उपतहसील में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 340 बोरा धान जब्त किया। तीन अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की गई।
पहला मामला ग्राम बिजराभांटा (सागरपाली) का है, जहां सुकदेव पिता मस्तराम के बाड़ी में सिरमौती पति वेणुलाल द्वारा 180 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित किया गया था। सूचना मिलने पर राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जब्त किया। दूसरा मामला ग्राम खोगसा का है। यहां एक पिकअप वाहन में 80 बोरा धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें धान अवैध पाया गया। इसे जब्त कर भंवरपुर उपमंडी में सुरक्षित रखा गया। तीसरी घटना सरायपाली विकासखंड के ग्राम गिरसा की है, जहां एक किसान के घर में धान खपाते हुए पिकअप वाहन पकड़ा गया, इसमें 80 कट्टा धान लदा हुआ था। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर मंडी को सौंपा गया।
340 बोरा धान जब्त : धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई
You may also like

Comments