छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों से संवाद किया। चर्चा के दौरान उन्होंने रील्स के नींद पर दुष्प्रभाव को लेकर बात कही, उन्होंने कहा कि 'रील्स देख रहे हो तो देखे ही जा रहे हो. याद करो कि पहली रील्स क्या देखी तो याद नहीं... मैं सोता हूं तो 30 सैकेंड में नींद आ जाती है. सोता हूं सोता ही हूं और जागृत रहता हूं तो जाग ही रहा होता हूं. समय पर सही नींद लेना जरूरी है ।
उन्होंने कहा कि अपने लिए छोटे छोटे लक्ष्य तय करें, ऐसा करके आप परीक्षा का दबाव धीरे- धीरे कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतना दबाव ना लें जो क्षमता कम कर दे, प्रेशर को खुद पर हावी ना होने दें। उन्होंने बच्चों को शिक्षकों, अभिभावकों को गाइड करने की भी बात कही।
देखे वीडियो
वीडियो : मोबाइल रील्स को लेकर क्या कहा PM मोदी ने.. सीधे संवाद कर रहे है प्रधानमंत्री मोदी..

Comments