पटना
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंपा दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इस्तीफा के कारणों को लेकर नीतीश कुमार ने कहा, "....यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था...मैं सभी से राय ले रहा था। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज हमने इस्तीफा दे दिया और सरकार को समाप्त कर दिया है..."
इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अभी हम जो पहले गठबंधन को छोड़कर आए थे तो जिस तरह से लोगों की ओर से दावा किया जा रहा था, वो अच्छा नहीं लग रहा था। आज महागठबंधन से अलग हो गए। हम जितना गठबंधन में काम कर रहे थे लेकिन उधर सब बोल रहे थे। हमने बोलना छोड़ दिया। हमारी पार्टी की राय के बाद हमने इस्तीफे का फैसला लिया। अब नए गठबंधन में जा रहे हैं। वहां भी लोगों को तकलीफ थी यहां भी लोगों को तकलीफ थी इसीलिए ये फैसला लिया गया।
CM का इस्तीफा मंजूर : जाने क्यों दिया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा..
साभार : सोशल मीडिया

Comments