विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से जिलों में प्रशासनिक समन्वय मजबूत होगा और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।
राजधानी रायपुर में एमजी सतीश कुमार को नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान DEO हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर में रमेश्वर जायसवाल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा महासमुंद, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित कई जिलों में नए प्रभारी DEO पदस्थ किए गए हैं। महासमुंद में बीएल देवांगन को जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।
तबादला सूची में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), सहायक संचालक और प्राचार्य स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को संभागीय एवं संचालनालय स्तर पर तैनात किया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विभागीय पुनर्संरचना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रशासन को मजबूत करना और शैक्षणिक योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदस्थापनों से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

Comments