छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में एक शादी का रिसेप्शन उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब युवती का कथित बॉयफ्रेंड अचानक समारोह में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवती की हाल ही में शादी हुई थी और रिसेप्शन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उसका पुराना प्रेमी मौके पर पहुंच गया और युवती से बात करने की जिद करने लगा।
समारोह में मौजूद लोगों ने पहले युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला धीरे-धीरे विवाद में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। रिसेप्शन में मौजूद मेहमान भी इस घटना से हैरान रह गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने युवक को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
गर्लफ्रेंड की शादी नहीं भूला प्रेमी, रिसेप्शन में पहुंचकर किया बवाल

Comments