जानकारी के अनुसार, रतनपुर के करैहापारा निवासी कैलाश केंवट (43) कमल ककड़ी निकालकर बेचने का कार्य करता था। मंगलवार को वह रोज की तरह रत्नेश्वर तालाब में टेसा निकालने पहुंचा था। इस दौरान वह अधिक गहराई में चला गया और कमल के घने जाल में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
वहीं दूसरी घटना कोटा क्षेत्र के कोरी डैम में हुई। यहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उसका शव बरामद किया गया।
दोनों घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से बारिश और गर्मी के मौसम में तालाब, डैम और जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Comments