वट सावित्री व्रत 2026 के दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है, इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के दौरान यहां 7 गलतियां को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. वरना व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता है. ऐसे में आइए जानते है व्रत की सही विधि, जरूरी नियम और उन 7 कामों के बारे में...
पहला गलती: अगर आप भी वट सावित्री व्रत के दिन उपवास कर रहे है तो मन में लालच, क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक विचार बिल्कुल नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से व्रत की पवित्रता भंग होती है और इसका फल अधूरा रह जाता है.
दूसरा गलती: व्रत के दिन गलती से भी बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए, शास्त्रों में व्रत और शुभ अवसरों पर इन कामों को अशुभ माना गया है. इससे व्रत का पुण्य कम हो सकता है.
तीसरा गलती: व्रत के काले, नीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए, इन रंगों को व्रत के लिए अशुभ माना जाता है क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए शुभ रंग वस्त्र धारण करे जैसे- लाल, पीला या गुलाबी पहनना चाहिए.
चौथा गलती: व्रत के दिन पति के साथ किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से पूरी तरह बचना चाहिए, साथ ही उनकी किसी की बुराई भी नहीं करनी चाहिए. पति की सेवा और सम्मान इस व्रत का मुख्य उद्देश्य है.
पांचवीं गलती: वट सावित्री व्रत के दिन दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए, इसे अशुभ माना गया है. साथ ही मैले या गंदे कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए. पुरे दिन स्वच्छ और सात्विक रहना चाहिए.
छठवां गलती: वट सावित्री व्रत पर कथा का पाठ हो रहा हो या आप उसे सुन रहे है तो बीच में भूलकर भी उठकर कहीं ना जाएं, ऐसा करने से व्रत का फल अधूरा रह सकता है और इसलिए पूरी श्रद्धा और एकाग्रता से कथा सुनें.
सातवां गलती: वट सावित्री व्रत के दिन नकारात्मक चर्चा, गपशप या किसी की निंदा करने से बचना चाहिए, इससे वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और व्रत का प्रभाव कम हो जाता है.
हिंदू धर्म के अनुसार, इस बार शनिवार 16 मई और रविवार 17 मई को पड़ने वाला है. इसका शुभ महूर्त 16 मई सुबह 07:12 बजे से 08:24 बजे तक है, और 17 मई सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक है.
आपको बता दें कि 16 मई 2026 को वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं ऊपर बताए गए 7 कामों से बचें, सच्ची श्रद्धा, शुद्धता और नियमों के साथ किया गया व्रत अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख देता है.
सुहागिन महिलाएं जरूर जानें, वट सावित्री व्रत के 7 जरूरी नियम”

Comments