बेमेतरा, छत्तीसगढ़ | 13 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कथित रूप से 300 से अधिक गायों की मौत के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मुद्दे को लेकर नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिरिया गांव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान मंत्री के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विधायक समेत 17 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज कर ली।
जानकारी के मुताबिक, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के बेटे और जिला पंचायत सदस्य अंजय उर्फ अंजू बघेल की शिकायत पर चंदनू थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने FIR को राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
300 गायों की मौत पर बवाल: कांग्रेस विधायक समेत 17 नेताओं पर FIR दर्ज

Comments