10 दिन तक अटकी रही फाइल, अब एक साथ 350+ शिक्षकों का तबादला

रायपुर | 4 मई 2026. छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। राज्य में 350 से अधिक शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इन तबादलों में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, यह सूची पिछले करीब 10 दिनों से होल्ड पर थी, जिसके बाद अब इसे जारी किया गया है। खास बात यह है कि आदेश में मैनुअल हस्ताक्षर किए गए हैं और ट्रांसफर लिस्ट पूरी तरह स्पष्ट या विस्तृत रूप में सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। कई शिक्षकों को अब अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द ही ज्वाइन करना होगा। वहीं, लिस्ट के अस्पष्ट होने से कई स्तरों पर सवाल भी उठ रहे हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया विभागीय संतुलन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कीh गई है। हालांकि, शिक्षकों के बीच इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Comments