रायपुर, 7 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को NSUI ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। अलग-अलग जिलों से पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी की। महिला थाना चौक के पास मंच बनाकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जाखड़ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कई कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़कर प्रदर्शन करते नजर आए, जिससे माहौल काफी गर्म हो गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने CM हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस ने चार लेयर की बैरिकेडिंग लगाई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
NSUI का आरोप है कि प्रदेश में साल 2017 से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन का कहना है कि सरकार छात्र शक्ति से डर रही है और इसी कारण चुनाव नहीं कराए जा रहे। प्रदर्शन के चलते राजधानी में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।
रायपुर में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर CM हाउस घेराव

Comments