जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: बाथरूम की खिड़की से युवक ने लगाई छलांग

जगदलपुर 5 मई 2026. जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां फीमेल मेडिसिन वार्ड-1 में भर्ती मरीज के पति ने अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मारडूम निवासी पायके माड़वी (28) अपनी पत्नी के पीलिया के इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद था। बुधवार सुबह वह बाथरूम गया, जहां उसने खिड़की में लगे लोहे के रॉड को मोड़ा और उसी के सहारे ऊपर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी।
घटना को देख सफाई कर्मियों ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को तत्काल आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।
इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, खासकर वार्ड और बाथरूम की निगरानी को लेकर।

Comments