नक्सलियों का कायराना हमला: कांकेर बॉर्डर पर IED विस्फोट, सुरक्षा बल अलर्ट

कांकेर. कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 3 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पहले से ही इस विस्फोटक को प्लांट किया था।
घटना के तुरंत बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां इस हमले को नक्सलियों की सुनियोजित साजिश मान रही हैं और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुन्दरराज ने की है| 

Comments