धतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नाकेबंदी के दौरान एक वाहन के नहीं रुकने पर कथित तौर पर बाजार में एक व्यापारी के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह मामला बोराई थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में एक टीआई (थाना प्रभारी) व्यापारी नरेंद्र सिंह को सरेआम थप्पड़ मारते और धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि वे व्यापारी को थाने ले जाकर मारने की बात कह रहे हैं।
हालांकि, घटना कैमरे में कैद होने के बावजूद अब संबंधित अधिकारी मारपीट के आरोपों से इनकार कर रहे हैं। मामले के वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
धमतरी में पुलिसिया रौब! व्यापारी को सरेआम थप्पड़ जानिये पूरी खबर

Comments