रायपुर, 2 मई 2026। हांडीपारा निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर 9.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई*। *बुजुर्ग ने दूसरी शादी के लिए ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया था*। *खुद को रेलवे की रिटायर्ड इंजीनियर बताने वाली महिला रजनी शर्मा और उसके साथियों ने 8-10 महीने तक *झांसा दिया*।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ठगी का खेल 15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 तक चला*। *महिला ने अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठे*। *कभी इलाज, कभी व्यक्तिगत जरूरत, कभी शादी की तैयारियों का हवाला दिया। बुजुर्ग ने भरोसा कर एसबीआई रविवि शाखा से चेक के जरिए 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर *कर दिए*।
18 जून 2025 को पटना से एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि रजनी शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। ऑपरेशन के नाम पर 1.50 लाख रुपये और मांगे गए*। *मदद की भावना में बुजुर्ग ने तुरंत रकम भेज दी*। *कुल मिलाकर महिला ने 9,50,000 रुपये अपने खातों में *डलवा लिए*।
पुलिस ने रजनी शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ आईटी एक्ट व ठगी की धाराओं में केस दर्ज किया है*। *जांच में सामने आया कि ऑनलाइन काम करने वाले मैरिज ब्यूरो से मिले नंबरों पर संपर्क कर कई लोग फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं*। *कोतवाली, टिकरापारा समेत कई थानों में ऐसे मामले दर्ज *हैं*।

Comments