रायपुर, 24 अप्रैल 2026। सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवाओं को ठगने का नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के नाम पर 5 विभागों में भर्ती के फर्जी नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास बात ये कि इन लेटर पर विभागीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर भी फर्जी तरीके से लगाए गए हैं।
क्या है फर्जी लेटर में: वायरल नियुक्ति पत्र में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और PHE विभाग में क्लर्क, भृत्य, वाहन चालक जैसे पदों पर भर्ती का जिक्र है। लेटर में जॉइनिंग डेट, सैलरी और पोस्टिंग तक लिखी गई है। देखने में बिल्कुल असली लगने वाले इस पत्र को कई बेरोजगार युवाओं को भेजा गया है।
GAD ने किया खंडन: सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल खंडन जारी कर स्पष्ट किया है कि विभाग की तरफ से ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है। ना ही किसी को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। विभाग ने युवाओं से अपील की है कि ऐसे फर्जी पत्रों के झांसे में न आएं और *पैसों का लेनदेन न करें*।
साइबर सेल एक्टिव: मामले की गंभीरता को देखते हुए GAD ने साइबर सेल को शिकायत भेज दी है। पुलिस फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई है। जल्द FIR दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कैसे बचें ठगी से: विभाग ने कहा है कि सभी सरकारी भर्तियां सिर्फ व्यापम, PSC या विभागीय वेबसाइट के माध्यम से निकलती हैं। किसी भी नियुक्ति पत्र की पुष्टि GAD की आधिकारिक वेबसाइट cgstate.gov.in या *संबंधित विभाग से जरूर करें। व्हाट्सएप पर आए लेटर पर *भरोसा न करें*।

Comments