रेलवे अधिकारियों के अनुसार रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन और अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।
रेलवे का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद माल परिवहन क्षमता बढ़ेगी और दुर्ग स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 9 जून से 11 जून के बीच कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन, वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Comments