बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए व्यापम ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब सभी व्यापम परीक्षाएं दोपहर 12 बजे की जगह सुबह 10 बजे से आयोजित होंगी। नया समय-सारणी 26 अप्रैल से लागू हो गया है।
किन परीक्षाओं पर असर: इस बदलाव का असर आगामी सभी बड़ी परीक्षाओं पर पड़ेगा। 26 अप्रैल को उप निरीक्षक परीक्षा, 14 मई को एमएससी नर्सिंग एवं पीबीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा और 21 मई को पीपीएचटी परीक्षा अब सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को तेज धूप-लू से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल, पंखे और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अभ्यर्थियों से अपील: प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि समय परिवर्तन का ध्यान रखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें*। *10 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। लेट होने पर एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड पर नया समय चेक कर लें।
क्यों बदला समय: अप्रैल-मई में छत्तीसगढ़ का तापमान 44-46 डिग्री तक पहुंच जाता है। दोपहर 12 बजे सेंटर पहुंचने में अभ्यर्थियों को लू लगने का खतरा रहता था। खासकर दूर-दराज से आने वाले छात्रों को परेशानी होती थी। सुबह 10 बजे का समय अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।

Comments