स्वप्न ज्योतिष : अगर आपको ऐसे सपने आ रहे हैं तो होगा धन लाभ.. जाने, कैसे सपने देते हैं आर्थिक लाभ के संकेत..

ज्योतिष डेस्क/-

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले.. स्वप्न शास्त्र में हर सपने का एक मतलब बताया गया है। आज हम आपको धन लाभ से जुड़े सपनों के बारे में बता रहे हैं…

इन सपनों का मतलब है धन लाभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति सपने में अपने दाहिनी, यानी सीधे हाथ पर सफेद सांप को कांटता हुआ देखता है, उसे दस दिन के अंदर- अंदर बहुत-सी धन राशि का लाभ मिलता है। साथ ही जो व्यक्ति सपने में दूध देख ले या जो सपने में वटवृक्ष और फलों से लदे हुए वृक्ष पर अकेले चढ़ जाने के साथ ही जाग जायें, तो उस व्यक्ति को भी बहुत जल्द धन लाभ मिलता है। इसके अलावा जो व्यक्ति खुद को बैल के रथ में अकेला बैठा देखे और उसके बाद तुंरत सपने से उठ जाये, तो आपको बता दूं कि यह भी जल्दी मालामाल होने का संकेत है।

ये हैं धन-सम्पत्ति से जुड़े कुछ खास सपने

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति सपने में अपने आपको गाड़ी, आसन, बिछौने या पालकी में चलते हुए देखे या फिर खुद को अकेले बिनी किसी गाड़ी के चलते हुए देखे तो उस व्यक्ति को चारों ओर से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। साथ ही जिस व्यक्ति को सपने में पान का बीड़ा, कपूर, अगर, सफेद चंदन या सफेद फूल, इनमें से कोई वस्तु मिले, तो उस व्यक्ति को हर तरफ से सम्पत्ति मिलती हुयी दिखायी देती है। साथ ही अगर आपको सपने में अनार मिल जाये, या जिसे सपने में गेहूं का ढेर दिख जाये, तो उस व्यक्ति को अचानक से धन लाभ होता है। 

यह सपने देते हैं शुभ समाचार

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में हरे- भरे खेत-खलिहान दिखायी दे, तो ये आपके लिये बड़ा ही शुभ संकेत है। इससे जल्द ही कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलता है और ये खुशी का समाचार कुछ और नहीं, बल्कि संतान प्राप्ति का संकेत है। इसके अलावा अगर आपको सपने में कोई मृत व्यक्ति कपड़ा या कोई फल देता दिखायी दे, तो इसका भी यही संकेत है कि आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है।

Source: Asianet News

Comments