मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। इसके साथ ही आगामी 7 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
प्रशासन ने भी नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां
गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।
पेड़, बिजली के खंभे और ऊंचे स्थानों से दूर रहें।
खेतों में काम कर रहे हों तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
मौसम विभाग की चेतावनी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Comments