प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 10 बजे लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि ज्वलनशील ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिल्डिंग से घना धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Comments