पार्टियों का काला सच, सोशल मीडिया बना अश्लील प्रचार का अड्डा

रायपुर | 15 मई 2026: राजधानी रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए आयोजित होने वाली कथित “रेड रूम टेक्नो पार्टी” चर्चा में आ गई है। पार्टी के प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील वीडियो, आपत्तिजनक कंटेंट और नशे को बढ़ावा देने वाले पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी आयोजकों द्वारा कम उम्र की लड़कियों से प्रमोशनल वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर कराया जा रहा है। इन वीडियो में अश्लील डांस, भड़काऊ संवाद और नशे के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि “एड्रेनलिन सोसायटी” नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार पोस्ट और वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वायरल कंटेंट के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
इस तरह के आयोजन पहले भी रायपुर में विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले भी सोशल मीडिया के जरिए न्यूड पार्टी और सीक्रेट इवेंट्स के प्रचार के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट की जांच की जा रही है। यदि आयोजन में अश्लीलता, नशे या कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी गतिविधियां पाई जाती हैं तो आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments