राजभवन में दिलचस्प पल: शपथ के दौरान विजय को राज्यपाल ने टोका, फिर किया बड़ा ऐलान

तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो गया है। TVK प्रमुख विजय ने रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला, जब विजय संबोधन देने लगे तो राज्यपाल ने उन्हें प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए रोक दिया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने जनता को बड़ी राहत देते हुए पहला आदेश जारी किया। सरकार ने राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इस फैसले को आम और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक दलों के नेता, फिल्म जगत की हस्तियां और हजारों समर्थक मौजूद रहे। विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने युवाओं, रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की सरकार के शुरुआती फैसले आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे। फिलहाल मुफ्त बिजली के फैसले से जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया है।

Comments