5 मई 2026. बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक 26 वर्षीय युवती साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर का लालच दिया और पी-जेप ऐप डाउनलोड करवाकर युवती के खाते से 1 लाख 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेली नाका निवासी युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 17 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताते हुए आकर्षक क्रेडिट कार्ड ऑफर की जानकारी दी।
इसके बाद आरोपी ने युवती को एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही युवती ने ऐप इंस्टॉल किया, ठग ने उसके बैंक खाते तक पहुंच बना ली और 1.05 लाख रुपये की राशि निकाल ली।
घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।
एक कॉल और ऐप डाउनलोड… युवती के खाते से 1 लाख 5 हजार पार

Comments