रायपुर, 4 मई 2026. छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विधायक संगीता सिन्हा को प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई है।
जानकारी के अनुसार, यह पद पहले से ही चर्चा में था और कई वरिष्ठ महिला नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा था। अंततः संगठन ने संगीता सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वे स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद का कार्यभार संभालेंगी।
बताया जा रहा है कि जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में पांच प्रमुख महिला नेताओं—अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छत्री साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा—ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
सूत्रों के मुताबिक, स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुख्य मुकाबला दो नामों के बीच माना जा रहा था, जिसमें संगठन के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय थे। फिलहाल, इस नियुक्ति के बाद संगठन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बदलाव, संगीता सिन्हा बनीं प्रभारी अध्यक्ष

Comments