बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.24 लाख रुपये की सागौन और साल की अवैध लकड़ी जब्त की है। टीम ने छापेमारी में भारी मात्रा में इमारती लकड़ी के साथ चिरान करने की मशीन भी बरामद की।
गोदाम में चल रहा था खेल: मुखबिर की सूचना पर उड़नदस्ते ने शहर के एक गोदाम पर दबिश दी। वहां बिना किसी परमिट के सागौन और साल की कीमती लकड़ी का भंडारण मिला। लकड़ी चिरान कर तख्ते बनाए जा रहे थे। मौके से इलेक्ट्रिक कटर, आरा मशीन और अन्य उपकरण भी मिले*। *पूरी लकड़ी का बाजार मूल्य 3.24 लाख आंका गया है।
केस दर्ज, पूछताछ जारी: वन विभाग ने गोदाम संचालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक यह लकड़ी जंगल से अवैध कटाई कर लाई गई थी। आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई चेन और खरीददारों का पता लगाया जा रहा है। जब्त लकड़ी और मशीन को विभाग ने कब्जे में ले लिया है।
विभाग अलर्ट पर: DFO ने कहा कि गर्मी में लकड़ी तस्करी बढ़ जाती है। उड़नदस्ता लगातार निगरानी कर रहा है। जनता से भी अपील है कि अवैध कटाई या भंडारण की सूचना तुरंत दें। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Comments