मंत्री का इस्तीफा मंजूर ..! छत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा.. अब इन्हें दी जाएगी जिम्मेदारी..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर चल रहे कयासों का पटाक्षेप लगभग हो गया है। आंतरिक सूत्रों की माने तो स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार लिया है। वही आगे की कार्रवाई के लिए पत्राचार कर राजभवन भेज दिया है। 


राजनीतिक सूत्रों की माने तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जिसकी घोषणा 24 घंटे के भीतर हो सकती है। 

इन मंत्रियों के भी बदले जाने की चर्चा.. 

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दखल रखने वाले वरिष्ठ पत्रकारों की माने तो भूपेश सरकार के मंत्रिमंडल में और भी मंत्रियों के चेहरे बदल सकते हैं.  महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री रूद्र गुरु, आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भी बदले जाने की चर्चा बाजार में गर्म है।

Comments