राज्यपाल से मिले सिंहदेव : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त हुए टीएस.. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर, 

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। 


अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सलाह पर श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव ने सौजन्य भेंट की और राज्य से जुडे़ विषयों पर चर्चा की।

 पढ़ें राजपत्र

Comments