पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि सरगुजा पार्सिंग बस के माध्यम से झाड़ू की आड़ में गांजे की खेप मध्यप्रदेश के कटनी भेजी जा रही थी। बस में मौजूद एक महिला और एक पुरुष, जो झाड़ू बेचने वाले बताए जा रहे हैं, कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए।
कार्रवाई के बाद पुलिस ने बस चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने करीब 6 क्विंटल गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उस मामले में गांजे को मशीनरी सामान के कार्टनों के नीचे छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है।

Comments