डेस्क/-
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में एक बार फिर इजाफा करने को लेकर योजना बना रही है। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से इस बारे में जानकारी मिली है. साल 2023 की शुरुआत यानी नए साल पर ही कर्मचारियों को बंपर तोहफा मिलेगा.
AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. इस बार भी सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है. इस समय की स्थितियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जनवरी में भी सरकार डीए में बंपर इजाफा करने वाली है.
4 फ़ीसदी हो सकता है डीए में इजाफा
आपको बता दें जनवरी 2023 से कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का फायदा मिलेगा, लेकिन सरकार इसका ऐलान मार्च 2023 तक कर सकती है. अगर कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होता है तो आपका महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा. मिनिमम बेसिक सैलरी की बात की जाए तो उसमें 720 रुपये प्रति माह का इजाफा होगा. इसके अलावा अगर अधिकतम बेसिक सैलरी की बात की जाए तो इन कर्मचारियों की सैलरी में प्रति माह 2276 रुपये प्रति माह होगा.
कर्मचारियों की बल्ले बल्ले : अब मिलेगा 42% डीए.. वेतन में प्रतिमाह इतने रुपए का होगा इजाफा.. जाने पूरा अपडेट..

Comments