महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष तेजप्रताप सिन्हा, शहर अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे और सचिव नीलांबर सिन्हा ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण के तहत 1 जून से 30 जून तक प्रदेश के सभी बिजली कार्यालयों में हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से कर्मचारियों और आम जनता को लंबित मांगों से अवगत कराया जा रहा है।
महासंघ के पदाधिकारी रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों से लगातार संपर्क कर आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने में जुटे हैं। उनका कहना है कि कई बार आग्रह और चर्चा के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और रोष व्याप्त है।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

Comments