चार्जिंग या ओवरहीटिंग से हुआ ब्लास्ट
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, डिब्बे से लगी जनरल बोगी में अचानक हल्की आवाज के साथ धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात यात्री का पावर बैंक चार्जिंग या ओवरहीटिंग की वजह से फट गया। विस्फोट के बाद जलता हुआ पावर बैंक ऊपर की बर्थ से नीचे सीट पर गिरा, जिससे सीट में आग लग गई।
यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। हालांकि बोगी की सीट जल गई। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाई और रेलवे कंट्रोल रूम व सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे अधिकारियों ने बोगी की जांच की.
अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज
घटना को गंभीर मानते हुए भिलाई आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में पावर बैंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग एवं चार्जिंग सावधानीपूर्वक करें।

Comments