अलर्ट : रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में हीट वेव का कहर, राजनांदगांव 43°C पर झुलसा


रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने आज बुधवार से मध्य छत्तीसगढ़ में ‘हीट वेव’ यानी ग्रीष्म लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इसका सबसे ज्यादा असर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में दिखेगा।

कहां कितना तप रहा है:
राजनांदगांव: मंगलवार को पारा 43°C तक पहुंच गया, प्रदेश में सबसे गर्म।
दुर्ग: 42.8°C दर्ज।
रायपुर-बिलासपुर: 42°C के आसपास, आज 43°C पार करने की आशंका।
बस्तर-सरगुजा: अपेक्षाकृत राहत, लेकिन तापमान 40°C के करीब।

क्यों चल रही है लू:
उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं + ओडिशा से गल्फ ऑफ मन्नार तक बनी द्रोणिका के कारण प्रदेश में नमी खत्म हो गई है। धूप सीधी जमीन पर पड़ रही है, जिससे ‘हीट वेव कंडीशन’ बन गई है।

अगले 3 दिन का हाल: मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव का दौर जारी रहेगा। 19 अप्रैल के बाद हल्की राहत के आसार हैं, लेकिन पारा 40°C से नीचे नहीं जाएगा।

जन-जीवन पर असर:
दोपहर में सड़कें सुनसान हो गई हैं। स्कूलों में प्रार्थना सभा हॉल में हो रही है। मजदूर वर्ग के लिए दोपहर 12 से 4 बजे तक काम करना मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में लू-डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ने लगे हैं।

मौसम विभाग की एडवाइजरी:
समय: दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें।
कपड़े: सफेद, ढीले, फुल स्लीव सूती कपड़े पहनें। सिर-चेहरा गमछे से ढकें।
खान-पान: हर 30 मिनट में पानी पिएं। ORS, छाछ, नारियल पानी, बेल शरबत लें।
ना करें: खाली पेट, शराब, ज्यादा चाय-कॉफी और फ्रिज का चिल्ड पानी अवॉइड करें।
वाहन: पार्क की गई कार में बच्चे-बुजुर्ग को न छोड़ें। 5 मिनट में कार 60°C हो जाती है।

इमरजेंसी में क्या करें: लू लगने पर मरीज को छांव में लिटाएं, कपड़े ढीले करें, ठंडे पानी की पट्टियां रखें। बेहोशी-उल्टी-तेज बुखार हो तो 108 पर कॉल करें।

Comments