जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी का मैनेजर कार्यालय के सामने कार पार्क कर कैश से भरा बैग लेकर उतर रहा था। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे बदमाश मौके पर पहुंचे और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि मैनेजर संभल भी नहीं पाया।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले मैनेजर को क्रॉस कर आगे निकल जाते हैं। इसके बाद वे यू-टर्न लेकर वापस आते हैं और जैसे ही मैनेजर कार से उतरता है, उससे कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो जाते हैं।
वारदात के बाद पीड़ित मैनेजर ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। यह घटना DD नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Comments