पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह युवती को पसंद नहीं करता था और उससे केवल मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। जब युवती ने साथ रहने की जिद की तो आरोपी ने उसे मना कर दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि युवती ने आरोपी से कहा था कि यदि वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे आत्महत्या कर लेने की बात कह दी। इसके कुछ समय बाद युवती ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली।
घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Comments