रायपुर ।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड लगभग ना के बराबर है।आसमान पर अभी भी 60 फीसदी बादल हैं, जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है और ठंड घटती जा रही है। अनुमान है कि बादल छंटते ही ठंड बढ़ेगी।
पिछली रात भी ठंड कम ही थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान राजधानी रायपुर में 21.3, माना में 21.2, बिलासपुर में 18.7, पेण्ड्रारोड में 17.8, अंबिकापुर में 15.5, जगदलपुर में 19.4, दुर्ग में 19.4 और राजनांदगांव में 19.6 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर, माना और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 8-8 डिग्री अधिक था मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री था।
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में कांकेर में 3 सेंटीमीटर और बालोद में 1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना बताई गई है। पूर्वानुमान है कि बुधवार को राजधानी में आंशिक बादल रहेंगे। तापमान में मामूली गिरावट संभव है।
मौसम ब्रेकिंग : बादल छंटते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड.. प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ बारिश..

Comments