बिलासपुर, 14 मई 2026: 3 माह के एकमुश्त राशन वितरण की समय-सीमा खत्म होने में अब केवल एक दिन शेष है। खाद्य विभाग ने सभी राशन कार्डधारकों से 15 मई तक अपना राशन अनिवार्य रूप से उठाने की अपील की है। विभाग ने साफ किया है कि तय समय के बाद अप्रैल से जून 2026 तक का राशन वितरण बंद कर दिया जाएगा।
खाद्य विभाग के अनुसार, यदि हितग्राही निर्धारित समय तक राशन नहीं लेते हैं तो वे अपने अधिकार से वंचित हो सकते हैं। यही कारण है कि प्रशासन लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रहा है।
बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब तक 94.51 प्रतिशत राशन वितरण पूरा हो चुका है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले के 5 लाख 56 हजार 463 राशन कार्डधारकों में से 5 लाख 24 हजार 470 हितग्राहियों ने राशन प्राप्त कर लिया है।
प्रदेश स्तर पर राशन वितरण के मामले में बिलासपुर जिला 19वें स्थान पर है। वहीं अंबिकापुर, कोरबा और रायपुर जैसे जिले बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं।
खाद्य विभाग ने यह भी बताया कि अंतिम दिनों में राशन दुकानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसलिए हितग्राहियों को समय रहते राशन लेने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जरुरी खबर: पीडीएस हितग्राहियों के लिए बड़ी चेतावनी, समय रहते उठा लें तीन माह का राशन
You may also like

Comments