‘खुद जैसा होना ही सबसे बड़ी ताकत’: कॉर्पोरेट जॉब छोड़ मॉडल बनीं साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मुंबई 27 अप्रैल 2026। मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज इस बार साध्वी सैल के सिर सजा है। कॉर्पोरेट नौकरी से मॉडलिंग और फिर पेजेंट की दुनिया तक पहुंची साध्वी का मानना है कि परफेक्ट होना जरूरी नहीं, बल्कि खुद जैसा होना ही सबसे बड़ी ताकत है। तीन महीने की तैयारी में उन्होंने वॉक और कम्युनिकेशन पर फोकस किया, खुद को *बदला नहीं*।

साध्वी ने बताया, “मैं गोवा में पैदा हुई। कुछ समय करवर और फिर कनाडा में रही। वहां अर्थशास्त्र पढ़ा और कॉर्पोरेट जॉब की। एक दिन लगा- मॉडलिंग क्यों नहीं? दोस्तों ने हिम्मत दी। एक मॉडल हंट चल रहा था, उसमें हिस्सा ले लिया। चांस मिल गया और यहीं से मेरी शुरुआत हुई।”

अब लक्ष्य मिस वर्ल्ड: साध्वी का सबसे बड़ा सपना है मिस वर्ल्ड का क्राउन भारत वापस लाना*। *उन्होंने कहा, “लगभग 9 साल हो चुके हैं। इस साल निकिता पोरवाल भी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। मैं चाहती हूं कि उन्हें पूरा सपोर्ट मिले।” फिल्मों पर बोलीं, “अभी फोकस मिस वर्ल्ड है। सिनेमा मेरे दिल के करीब है, लेकिन यह कला की तरह देखती हूं।” ड्रीम एक्टर कैटरीना कैफ को *बताया*।

Comments