‘आत्मानंद स्कूलों को मिला बूस्ट’: CG के 28 जिलों के लिए 150 करोड़+ की ग्रांट जारी, DPI ने जारी किया आदेश

रायपुर, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 2026-27 सत्र के लिए 28 जिलों के आत्मानंद स्कूलों को ग्रांट जारी कर दी है। कुल 150 करोड़+ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

कहां खर्च होगी ग्रांट: जारी आदेश के मुताबिक ये राशि स्कूलों के संचालन, भवन उन्नयन, साइंस-कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, फर्नीचर, खेल सामग्री और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। DPI ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पारदर्शिता से राशि उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

किस जिले को कितना मिला: DPI द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा ग्रांट बिलासपुर जिले को मिली है। रायपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा भी टॉप-5 में हैं। जिलेवार पूरी सूची इस प्रकार है-
 

Comments