छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम /-
संजीवनी कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व उनके परिवार के बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों बयानबाजी की थी। जिसके जिसको आधार बनाते हुए केंद्रीयमंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का केस किया है।
शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न केवल उनके चरित्र हनन की कोशिश की, बल्कि उनकी दिवंगत मां को भी आरोपी करार दिया। शेखावत ने कोर्ट के बाहर कहा कि जोधपुर में मेरे सामने गहलोत के पुत्र ने चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे। गहलोत उस हार की खीझ उतार रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि घोटाले में उनका या उनके परिवार के करीबी सदस्य का हाथ नहीं है। गहलोत ने 21 फरवरी को घोटाले का जिक्र करते हुए शेखावत, उनके माता-पिता, पत्नी सहित परिवार का नाम इससे जोड़ा था।
मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस : घोटाले में नाम जोड़ने पर भाजपा के इस बड़े नेता ने ठोका मुकदमा..

Comments