नई दिल्ली:
राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं। सोमवार को मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन पहले ही जेल में हैं।
दोनों ही आप पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। जैसे ही इस्तीफे की खबर सामने आई राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। मनीष सिसोदिया के साथ जत्येंद्र जैने के इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है जब मंगलवार को सिसोदिया की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सिसोदिया के वकील खिंचाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उनसे कहा कि उन्होंने राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया।
बिग ब्रेकिंग : उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा.. मुख्यमंत्री ने किया मंजूर.. जाने, पूरा मामला..

Comments