बिलासपुर निगम का 1100 करोड़ का बजट आज, सदन में संग्राम: मेयर निधि-गंदे पानी पर हंगामा, अवैध निर्माण पर भड़के सभापति

बिलासपुर |  बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी आज सामान्य सभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। इस बार बजट का आकार करीब 1100 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। लेकिन बजट पेश होने से पहले ही सदन का पारा चढ़ गया।
क्यों हुआ हंगामा: सामान्य सभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने दो मुद्दों पर हंगामा खड़ा कर दिया:

1. मेयर निधि का खर्च: पार्षदों ने मेयर निधि के उपयोग पर सवाल उठाए।2
. *गंदे पानी की सप्लाई: शहर के कई वार्डों में दूषित पानी आने की शिकायत पर जमकर नारेबाजी हुई।

सभापति का अल्टीमेटम:

अवैध निर्माण के मुद्दे पर सभापति खुद भड़क गए। उन्होंने सदन में अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि "मेरे वार्ड गोलबाजार में खुलेआम अवैध निर्माण चल रहा है।" सभापति ने तत्काल तोड़ने के निर्देश जारी कर दिए।

सदन से निकाले गए लोग: हंगामे के बीच सामान्य सभा की बैठक से पार्षद पति समेत कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

मास्क वाली सियासत: भाजपा पार्षद रंगानादम सदन में मुंह पर मास्क लगाकर बैठे दिखे। बताया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा पार्षद दल की बैठक में मेयर और पार्षद रंगानादम के बीच जमकर बहस हुई थी। मास्क लगाना उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

बजट से उम्मीदें: 1100 करोड़ के इस बजट में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, अमृत मिशन-2, और स्वच्छता पर बड़ा फोकस रहने की उम्मीद है। गंदे पानी की शिकायत के बाद वाटर सप्लाई सिस्टम सुधारने के लिए भी प्रावधान संभव हैं।

Comments