बिलासपुर। कूलर-पंखे तैयार रखिए, छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का ‘पावर प्ले’ शुरू होने वाला है। बेमौसम बदली और बारिश का दौर खत्म होते ही मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। मौसम विभाग रायपुर ने 14 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है।
कहाँ मचेगा सबसे ज्यादा गर्मी का कहर:
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उछल जाएगा। 14 अप्रैल से बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

गर्मी क्यों बढ़ रही इतनी तेज:
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई पर उत्तर-दक्षिण दिशा में एक गर्त बना हुआ है। इसी पवन असंतुलन के कारण बदली छंट गई है और अब धूप का असर सीधा जमीन पर पड़ रहा है।
डॉक्टरों की सलाह: 12 से 4 घर में रहें
पानी की कमी न होने दें: ORS, नींबू-पानी, छाछ, नारियल पानी पीते रहें।
दोपहर में बाहर न निकलें: 12 से 4 बजे तक धूप से बचें, लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा।
सिर ढककर निकलें: सूती कपड़े, टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें।
बुजुर्ग-बच्चों का खास ध्यान: हीट स्ट्रोक का खतरा इन्हें सबसे ज्यादा।

Comments