CMD कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे व प्राचार्य संजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज.. जाने पूरा मामला..

साभार : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे व प्राचार्य संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दरअसल पूरा मामला जमीन कब्जे का है। जिसको लेकर कालेज प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 


जानकारी के अनुसार सीएमडी कॉलेज के ठीक बगल में मकबूल खान निर्माण कार्य करवा रहे हैं। आरोप है कि सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे व प्राचार्य संजय सिंह ने भूमि स्वामी मकबूल खान की जमीन पर कब्जा किया है और इसका विरोध करने पर कॉलेज प्रबंधन व प्राचार्य द्वारा भूमि स्वामी को जान से मारने की धमकी दी है। पूरे प्रकरण पर पुलिस जांच कर रही है।

Comments