अनियमित कर्मचारी करेंगे हड़ताल : नियमितीकरण की मांग को लेकर उतरेंगे सड़क पर.. विभागों के कामकाज होंगे प्रभावित..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के शासकीय विभागों के अनियमित कर्मचारी विगत 4 वर्षों से लगातार प्रयासरत है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इनके हाथ केवल आश्वासन लगा है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब अनियमित कर्मचारी संघ इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के सभी शासकीय विभागों के अनियमित कर्मचारी राज्य सरकार के खिलाफ हड़ताल हड़ताल करने वाले हैं जिसकी तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की गई है


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय एडे और महासचिव शरद राम को मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सरकार बनने के बाद 1 माह के भीतर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी ने नियमितीकरण का वादा किया था लेकिन आज तक स्थिति लगभग जस की तस है। जिसको लेकर अनियमित कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी 170 निकायों में 3 दिनों तक 3 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अनियमित कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के कामकाज ठप होने की प्रबल संभावना है।

अनियमित कर्मचारियों की यह है तीन मांगे

* सभी नगरीय निकायों से प्लेसमेंट, ठेका प्रथा समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकायों में समायोजन किया जाए।

* नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए।

* नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक न किया जाए।

Comments