इस महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक.. नहीं होंगे कामकाज..! ये रही छुट्टियों की पूरी सूची..

नई दिल्ली/-

वर्ष 2022 के अंतिम माह यानी आज से शुरू हुए दिसंबर माह में बड़ी संख्या में छुट्टियां ही छुट्टियां है। आंकड़ों की बात करें तो इस माह में 13 दिन कामकाज नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे।


देश में हर महीने की पहली तारीख को आमतौर पर कुछ बदलाव होते हैं। कोई नया नियम अमल में आता है या किसी पुराने नियम में संशोधन होता है। इस साल यानी 2022 में भी एक दिसंबर को ऐसा ही होने जा रहा है। दिसंबर में कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में आपको इन बदलावों की जानकारी होनी जरूरी है।

दिसंबर में 13 दिन कामकाज नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे। बैंक की 13 दिनों की छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को वीकेंड हॉलिडे हैं। इसके अलावा दिसंबर महीने में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन भी आ रहा है, इस दिन बैंकों में अवकाश रहता है। ऐसे में अगर आप इस माह में किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो इन तारीखों को जरूर नोट कर लें। इससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

यह है लिस्‍ट


3 दिसंबर : (शनिवार) : सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद.
4 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
10 दिसंबर (शनिवार) : दूसरा शनिवार-पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
11 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश पूरे देश में अवकाश.
12 दिसंबर (सोमवार) : पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद.
18 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
19 दिसंबर (सोमवार) : गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद.
 24 दिसंबर (शनिवार) : चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद.
25 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
26 दिसंबर (सोमवार) : क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद.
29 दिसंबर (गुरुवार) : गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे.
30 दिसंबर (शुक्रवार) : यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद.
31 दिसंबर (शनिवार) : नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद.

Comments